बॉलीवुड अभिनेत्री जिया खान ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

बॉलीवुड अभिनेत्री जिया खान ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

ऐक्ट्रेस जिया खान ने सोमवार देर रात मुंबई के जुहू स्थित अपने घर में खुदकुशी कर ली। मुंबई पुलिस के डीसीपी सी दोर्जे ने बताया कि जुहू के सागर संगीत बिल्डिंग के 102 मकान नंबर में रहने वाली जिया खान ने उस वक्त फांसी लगाई जब उनकी मां और बहन बाहर गई हुई थीं। रात पौने 11 बजे घर लौटने पर परिवारवालों ने जिया को उनके दुपट्टे से पंखे पर लटका पाया।

पुलिस ने किसी भी तरह के सूइसाइड नोट मिलने से इनकार किया है। बताया जा रहा है कि इस अपार्टमेंट में जिया अपनी मां और बहन के साथ रहती थीं। जिया के शव को पोस्टमॉर्टम मंगलवार को ही किया जाएगा। पुलिस ने चौकीदार और पड़ोसियों से जिया के बारे में पूछताछ की जा रही है। ऑरिजनली जिया का नाम नफीसा खान था। अमेरिका में पैदा हुईं और लंदन में पली-बढ़ीं 25 साल की जिया खान मां राबिया के साथ वह मुंबई शिफ्ट हुईं थी।

ऐक्ट्रेस के करीबी ने बताया,वह फिल्में न मिलने की वजह से डिप्रेशन में थीं बीते कुछ समय से पर्सनल वजहों से वह बेहद तनाव में थीं लेकिन ऐक्टिंग में वापस लौटने के लिए तेजी से काम भी कर रही थीं। इसी सिलसिले में कुछ प्रोजेक्ट्स को लेकर फिल्ममेकर्स से मुलाकात भी कर रहीं थीं।

सोशल साइट ट्विटर को जिया बीती 24 मई को ही अलविदा कह चुकी थीं। जिया खान ने ट्वीट में ऐसा करने के पीछे थॉट्स को रिकलेक्ट करना वजह बताई थीं।

जिया ने बॉलिवुड में एंट्री साल 2007 में रामगोपाल वर्मा की फिल्म नि:शब्द से की। इस फिल्म में वह महानायक अमिताभ बच्चन के अपोजिट थीं। फिल्म को हालांकि मिक्स्ड रिव्यू मिले लेकिन अपने कॉन्फिडेंस, ऐटिट्यूड और सेक्स अपील से जिया नोटिस में आईं। इसके बाद ‘गजनी’ में उन्होंने आमिर और साल 2010 में साजिद खान की कॉमेडी फिल्म ‘हाउसफुल’ में अक्षय कुमार के साथ काम किया था। हाउसफुल जिया की आखिरी फिल्म थी।

वही जिया की मौत से अमिताभ बच्चन भी हैरान हैं। बिग बी ने ट्विटर पर कुछ यूं प्रकट किया… ‘वॉट…!!! जिया खान??? क्या हुआ था? क्या यह सही है? विश्वास नहीं होता!!!’

Related posts