बैलों से भरे ट्रक सहित चालक-परिचालक गिरफ्तार

नाहन (सिरमौर)। थाना पच्छाद पुलिस ने बैलों से भरे एक ट्रक को पकड़ा और मौके पर ट्रक के चालक-परिचालक को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम को शिमला-नाहन राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की चैकिंग के दौरान एक ट्रक से क्रूरतापूर्ण तरीके से भरकर ले जाए जा रहे 12 बैलों को बरामद किया। पुलिस द्वारा ट्रक के चालक टेक सिंह व क्लीनर विनय कुमार निवासी जिला कुल्लू को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध थाना पच्छाद में पशु अत्याचार निवारण अधिनियम व गौ वध निवारण अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्जकर आगामी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक सिरमौर सुमेधा द्विवेदी ने इसकी पुष्टि की।

Related posts