
शिमला। राजधानी के इंदिरा गांधी खेल परिसर में रविवार को आयोजित सूद मेले में बैडमिंटन, टेनिस और स्नूकर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताएं सुबह 10:00 बजे शुरू होकर देर शाम तक चलती रहीं। बैडमिंटन में अंडर 10-15 छात्रा वर्ग में कामाक्षा गोयल विजेता, सुरभि रनर अप, छात्र वर्ग में पार्थ विजेता, प्रत्यूष रनर अप, अंडर 16-22 छात्रा वर्ग में दीपाली विजेता, आक ांक्षा रनर अप, छात्र वर्ग में अर्चित विजेता, दिव्यांश रनर अप, अंडर 23-40 महिला वर्ग में वंदना विजेता, बबिता रनर अप, पुरुष वर्ग में उदित विजेता, आशू रनर अप, अंडर 41-60 पुरुष वर्ग में सुशील विजेता, मुनीष रनर अप, महिला वर्ग में सुषमा विजेता, रमा रनर अप, 60 आयु वर्ग में सुभाष विजेता और राकेश रनर अप रहे। टेबल टेनिस में अंडर 10-15 आयु वर्ग में सुभाष विजेता, राघव रनर अप, अंडर 41-60 आयु वर्ग में विकास करोल विजेता और पंकज रनर अप रहे। स्नूकर में 25 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
