
बैजनाथ (कांगड़ा)। स्थानीय बाजार में 11केवी लाइन पर आसमानी बिजली गिरने से विद्युत आपूर्ति तीन घंटे ठप रही। जबकि बिजली की केबल जल जाने से निचले बाजार में बिजली आपूर्ति आधी रात तक ठप रही।
जानकारी के अनुसार शनिवार को आए तूफान व बारिश के कारण बैजनाथ में 11 केवी लाइन पर आसमानी बिजली गिर गई। इससे करीब तीन घंटे बिजली की आपूर्ति बंद रही। लेकिन जब करीब तीन घंटे के बाद बिजली आई तो बाजार में बिजली की केबल जल गई। इससे लोअर बाजार में आधी रात तक बिजली आपूर्ति ठप रही। इसकी वजह से स्थानीय लोगों और व्यापारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। दोपहर बाद आए इस तूफान के बाद बिजली बोर्ड ने इसकी तीन घंटों के अंदर बिजली सप्लाई तो शुरू कर दी। लेकिन बिजली आते ही लोअर बाजार में केबल जलने से उस इलाके में बिजली सप्लाई फिर बंद हो गई। उधर, बिजली बोर्ड के एसडीओ प्यार चंद ने कहा कि आंधी और तूफान आने व आसमानी बिजली गिरने से बिजली आपूर्ति ठप पड़ी थी। इसे बाद में ठीक कर दिया गया था।
