
दिल्ली

बैंकों में होंगी 55,000 भर्ती
सरकारी बैंकों द्वारा करीब 55,000 अधिकारियों व लिपिक स्टाफ की भर्ती अपेक्षित है। आईबीपीएस के निदेशक अनूप शंकर भट्टाचार्य के मुताबिक अगले तीन वर्षों में बैंकिंग क्षेत्र करीब 50,000 कार्मिको की भर्ती करेगा।
बैंकों में अधिकारी व लिपिक दोनों स्तरों पर चयन के लिए साक्षात्कार की अहम भूमिका है। आगे वह सवाल हैं जो बैंक इंटरव्यू में सबसे ज्यादा पूछे जाते हैं।
बैंक में नौकरी चाहिए? जानिए, इन जरूरी सवालों के जवाब

बहुत जरूरी है बैंक खाते की जानकारी
जवाबः हां, श्रीमान मेरा एक्सवाईजेड बैंक में बचत खाता है।
�
प्रश्न 2. क्या आप अन्य प्रकारक के बैंक खातों के बारे में भी जानते हैं?
जवाबःआमतौर पर बैंक जमाएं प्राप्त करते हैं और ऋण देते हैं। इस तरह बैंकों में जमा खाते व ऋण खाते खोले जाते हैं। जमा खातों में मोटे तौर पर बचत खाते, चालू खाते, संचयी जमा खाते व मियादी खाते सबसे ज्यादा प्रचलित हैं। इनमें बचत और चालू खाता सबसे ज्यादा लोकप्रिय हैं जिन्हें कासा जमाएं भी कहा जाता है। वहीं ऋण खातों में मांग ऋण, मियादी ऋण और नकद साख खाते खास हैं।
बैंक में नौकरी चाहिए? जानिए, इन जरूरी सवालों के जवाब

पूछी जाती है नौकरी करने की वजह
प्रश्न 3. आपने इसी बैंक में खाता क्यों खुलवाया?
जवाबः श्रीमान यह एक राष्ट्रीयकृत बैंक है और इसकी शाखाएं व एटीएम देशभर में आसानी से मिल जाते हैं। इसके अलावा इस बैंक की शाखा हमारे घर के सबसे नजदीक है और यहां ग्राहकों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हैं।
प्रश्न 4. आप बैंक में नौकरी क्यों करना चाहते हैं?
उत्तरः बैंक देश के बड़ नियोक्ताओं में से एक है। जहां एक तरफ वे आकर्षक सेवा शर्तों पर नियुक्ति देते हैं, वहीं उनमें बेहतर भविष्य की विपुल संभावनाएं हैं। देश की अर्थव्यवस्था में उनकी भूमिक इतनी अहम है कि उन्हें अर्थव्यवस्था की धूरी कहा जाता है। वित्तीय समावेशन के लक्ष्य को हासिल करने के लिए बैंक शाखाओं का तेजी से विस्तार किया जा रहा है। इस प्रकार एक विकासोन्मुख संगठन के तौर पर उनमें नियुक्ति और पदोन्नती की प्रचुर संभावनाएं हैं और आगे भी बनी रहने वाली है। बैंककर्मी सदा ग्राहकों से घिरे रहते हैं और लगन और मेहनत से अपना काम प्रतिदिन निपटाते हैं। यह एक अनूठी संतुष्टि प्रदान करता है।
बैंक में नौकरी चाहिए? जानिए, इन जरूरी सवालों के जवाब

बेहतर तरीके से बताइए, आप क्यों हैं खास?
जवाबः मै एक कृषि स्नातक हूं। बैंकों की ग्रामीण क्षेत्र में पर्याप्त शाखाएं हैं। बैंक कृषि कार्य व अन्य सहायक कार्यों के लिए उदारतापूर्वक वित्तीय सहायता देते हैं। बैंकों ने देश की अर्थव्यवस्था में कृषि के महत्व को पहचाना है व उसके विकास के लिए बहुत सी सरल ऋण योजनाएं बनाई हैं। कृषकों को जमीन की प्रतिभूति पर ट्रैक्टर व दूसरे यंत्रों, उपकरणों की खरीद, भूमि के विकास व जल की सुलभता के ट्यूबवैल लगाने और खाद-बीज जैसी अन्य निविष्टियों के ऋण बहुत कम ब्याज पर दिया जाता है।
मैं खासतौर से कृषक ग्राहकों को बेहतर उपज हासिल करने के लिए सरकार द्वारा संचालित परमार्श केंद्रों से जुड़ने के लिए प्रेरित करूंगा। मैं सुनिश्चित करूंगा कि बैंक शाखा का कारोबार तेजी से बढ़े, कार्यक्षेत्र में बैंक भरोसे का साथी बने व अच्छे लाभ भी कमाए।
बैंक में नौकरी चाहिए? जानिए, इन जरूरी सवालों के जवाब

रखें बैंकिंग सेक्टर की जानकारी
प्रश्न 6: अनुसूचित बैंक और गैर अनुसूचित बैंक में अंतर स्पष्ट कीजिए?
जवाब: गैर अनुसूचित बैंक सीमित बैंकिंग कार्य के लिए ही अधिकृत होते हैं। मोटे तौर पर गैर अनुसूचित बैंक विदेशी विनिमय लेनदेन नहीं कर सकते। यही अनुसूचित और गैर अनुसूचित बैंकों में सबसे बड़ा अंतर है।
प्रश्न 7: बैंकिंग कारोबार शुरू करने के लिए किसकी अनुमति चाहिए?
जवाब: भारत में रिजर्व बैंक से प्राप्त्ा लाइसेंस के आधार पर ही कोई कंपनी बैंकिंग कार्य कर सकती है। ऐसे बैंकिंग लाइसेंस प्राप्त बैंक को भारतीय रिजर्व बैंक अधिनियम की सूची दो में जोड़ा जाता है और उसे अनुसूचित बैंक कहा जाता है।
