
नैनीताल। प्रदेश के पूर्व पुलिस महानिरीक्षक विजय राघव पंत ने कहा कि किसी भी कार्यालय की बेहतरी के लिए बेहतर प्रबंधन एवं कार्मिक समन्वय अहम् है।
स्टाफ कालेज सभागार में यूजीसी एकेडमिक स्टाफ कालेज कुमाऊं विश्वविद्यालय के तत्वावधान में चार दिनी प्रोफेशनल डेवलपमेंट प्रोग्राम आयोजित किया गया। शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के लिए 26 से 29 जून तक होने वाले कार्यक्रम के क्रम में शुक्रवार को श्री पंत ने प्रतिभागियों को समय प्रबंधन एवं कार्यालय में अधिकारी-कर्मचारी संबंधों के बारे बताया। उन्हाेंने कहा समय के प्रबंधन से हम अपने व्यक्तिगत जीवन एवं कार्यालय के कार्यों को बेहतर ढंग से कर सकते हैं।
जेेेसी खुल्बे ने वित्तीय हस्तपुस्तिका के अंतर्गत भंडार सामग्री क्रय, यात्रा भत्ता, दैनिक भत्तों आदि के बारे में बताया। उन्होंने कहा न तो कोई कर्मचारी टेंडर कर सकता और न हीं अवयस्क से काम कराया जा सकता है। क्रय का मुख्य उद्देश्य है राज्य एवं देश के उद्योगों का विकास।
प्रशासनिक प्रशिक्षण संस्थान नैनीताल के उप निदेशक डा. आरके पांडे ने प्रतिभागियों को सूचना अधिकार अधिनियम 2005 की जानकारी दी। इस दौरान डूंगर सिंह नेगी, कुंवर सिंह जलाल, जगत सिंह, प्रकाश पाठक, कैलाश छिमवाल, आनंद सिंह रावत, वाहिद खान, चंपा तिवारी, जगदीश पपनै समेत अल्मोड़ा एवं नैनीताल परिसर के 37 शिक्षणेेत्तर कर्मचारी प्रतिभाग कर रहे है। कार्यक्रम का संचालन सहायक निदेशक डा. रीतेश साह ने किया।
