बेस के लिए गोरंगघाटी के लोगों का प्रदर्शन

पिथौरागढ़। मोस्टामानू में ही बेस अस्पताल का निर्माण करने की मांग को लेकर गोरंगघाटी के लोगों ने सोमवार को निर्माणस्थल पर प्रदर्शन किया।
जिला पंचायत उपाध्यक्ष वीरेंद्र बोहरा के नेतृत्व में बेस अस्पताल के निर्माण स्थल मोस्टामानू में एकत्र लोगों ने सरकार और जनप्रतिनिधियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। एक करोड़ रुपये से अधिक की रकम बेस अस्पताल के भवन निर्माण में खर्च हो चुकी है। कांग्रेस सरकार ने आते ही अन्यत्र बेस अस्पताल बनाने की बात कहते हुए अस्पताल निर्माण का काम बंद कर दिया। प्रदर्शन में समिति के अध्यक्ष जीडी कांडपाल, सचिव नीलांबर गुरुरानी, उपाध्यक्ष इकबाल अहमद, जगदीश चंद्र फुलारा, महेश चंद्र पाटनी, कै. पीतांबर जोशी आदि शामिल थे।

Related posts