
रुद्रप्रयाग। एसएसबी प्रशिक्षित गुरिल्ला संगठन के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण थपलियाल, मीडिया प्रभारी सुनीत चौधरी ने कहा कि राज्य में हजारो युवा डिग्री लेकर बेरोजगार घूम रहे हैं, लेकिन सरकार इन्हें रोजगार मुहैया कराने के बजाए सेवानिवृत्त कर्मचारियाें को पुन: रोजगार दिया जा रहा है, जो न्यायोचित नहीं है। उन्हाेंने कहा कि यदि सरकार प्रशिक्षित युवाआें को रोजगार मुहैया कराने में असमर्थ है, तो उसे राज्य में संचालित तकनीकी व व्यवसायिक पाठ्यक्रम संस्थानाें को बंद कर देना चाहिए।
