बेरोजगारी भत्ते को रोजगार कार्यालय में करें आवेदन

चंबा। उपायुक्त संदीप कदम ने बताया कि प्रदेश सरकार बेरोजगार युवाओं को एक हजार रुपये प्रतिमाह कौशल विकास भत्ता प्रदान करने जा रही है। वहीं, अक्षम युवाओं के लिए यह राशि 1500 रुपये निर्धारित की गई है। उपायुक्त ने कहा कि जिला के सभी रोजगार कार्यालयों में कौशल विकास भत्ता प्राप्त करने के फार्म उपलब्ध हैं। पात्र युवा फार्म भरकर इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि पात्र युवा का जमा दो पास होना अनिवार्य है और उसकी आयु 25 से 35 वर्ष के भीतर होनी चाहिए। युवा का किसी भी रोजगार कार्यालय में दो वर्ष पूर्व नाम दर्ज हो और वह किसी कौशल विकास पाठ्यक्रम में पंजीकृत होना चाहिए। उन्होंने कहा कि युवा के परिवार की वार्षिक आय दो लाख रुपये से कम और वह स्वरोजगार में नहीं लगा होना चाहिए। साथ ही वह युवा किसी अन्य प्रकार की पेंशन प्राप्त न कर रहा हो। न्यायालय की ओर से दोषी ठहराए गए युवा इस योजना का लाभ प्राप्त नहीं कर सकेंगे।

Related posts