
शिमला

चंबा में सोमवार देर रात दो भाईयों के बीच खूनी संघर्ष हुआ। मामला इतना बढ़ गया कि एक व्यक्ति की जान चली गई।
फिलहाल पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार जड़ेरा पंचायत के मुगुवा गांव में रहने वाले रतन चंद (50) की रास्ता बनाने को लेकर छोटे भाई से बहस हो गई।
पहले तो दोनों के बीच बहसबाजी होती रही। फिर हाथापाई शुरू हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच बचाव भी किया लेकिन तब तक रतन चंद गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
थोड़ी ही देर बार इसकी मौत हो गई। बाद में पुलिस को इसकी सूचना दी गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
स्वास्थ्य विभाग में तैनात था रतन चंद
पुलिस का कहना है कि रतन चंद स्वास्थ्य महकमे में तैनात था। यह दिल का मरीज भी था। आरोपी भाई का कहना है कि दिल का दौरा पड़ने से रतनचंद की मौत हुई है।
लेकिन पुलिस ने फिलहाल हत्या का केस दर्ज किया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मौके पर मौजूद लोगों और परिवार के दूसरे सदस्यों से भी पूछताछ की जा रही है।
