
श्रीनगर। राजकीय मेडिकल कालेज के बाल रोग विभाग की ओर से विश्व स्तनपान सप्ताह के अंतिम दिन सात दिनों तक हुई प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य डा. वीएल जहागिरदार ने अस्पताल के सभी विभागों को व्यवस्थाएं चाक-चौबंद करने की बात कही। वहीं अस्पताल में हुए बेबी शो में मीनाक्षी की आठ दिन की बच्ची प्रथम, हेमंती की दो दिन की बच्ची द्वितीय तथा रुचि काला की बच्ची तृतीय स्थान पर रही। क्विज प्रतियोगिता में अंकुश बाथला प्रथम, देवेंद्र रावत द्वितीय, अमित भंडारी तृतीय, निबंध प्रतियोगिता में एमबीबीएस अभ्यर्थी में अंकुश प्रथम तथा सिस्टर वर्ग में एनआईसीयू की नर्सेज प्रथम रही। पोस्टर प्रतियोगिता में स्नेही कान्याल को प्रथम पुरस्कार मिला। इस मौके पर विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डा. व्यास कुमार राठौर, डा. निहारिका पंत, डा. मयंक राजपूत, डा. वैभव भट्ट, डा. नेहा सैनी और डा. मेघा आदि मौजूद हैं।
