
तरनतारन: पंजाब के तरनतारन में एक एसएसपी द्वारा अपनी बेटी को एमबीबीएस में दाखिला दिलाने के लिए खुद को आतंकवादियों द्वारा मार दिया गया घोषित करने का मामला सामने आया है। जब एसएसपी की बेटी दाखिला लेने पहुंची तो यूनिवर्सिटी ने दस्तावेजों की जांच के दौरान झूठ पकड़ा लिया।
एसएसपी राजजीत सिंह हुंडल की बेटी सुखमणि हुंडल बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज, फरीदकोट में दाखिला लेना चाहती थी। यूनिवर्सिटी के नियमों के मुताबिक आतंकवाद और दंगा प्रभावित लोगों को दाखिले में 2 प्रतिशत सीटों पर आरक्षण मिलता है। सुखमणि हुंडल इसी आरक्षण का गलत लाभ उठाना चाहती थी। सुखमणि ने यूनिवर्सिटी में होशियारपुर के उपायुक्त वरुण रूजाम की ओर से जून में जारी एक प्रमाण-पत्र प्रस्तुत किया, जिसमें लिखा गया था कि राजजीत सिंह हुंडल पंजाब में हुई एक आतंकवादी घटना के दौरान मारे गए थे।
दुसरी तरफ उपायुक्त वरुण रूजाम ने कहा है कि वह इस प्रमाण-पत्र की वापसी के निर्देश देने वाले हैं। इस गलती को उन्होंने कार्यालय की गलती करार देते हुए कहा कि दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।
