बृजलाल श्री माता मुरारी देवी समिति के प्रधान बने

सुंदरनगर (मंडी)। प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री माता मुरारी देवी सेवा समिति के चुनाव में बृजलाल प्रधान चुने गए हैं। रविवार को सेवा समिति के चुनाव डीसी मंडी के निर्देशानुसार बीडीओ सुंदरनगर करतार सिंह की देखरेख में चुनाव प्रभारी धर्मपाल अवस्थी और टिहरी पंचायत के उपप्रधान ब्रेस्तुराम की अध्यक्षता में हुए। इसमें कमेटी के करीब करीब 150 सदस्यों ने भाग लिया। इस मौके पर अन्य कार्यकारिणी सदस्यों में उपप्रधान के पद पर गुलाब सिंह, राम कृष्ण और ख्याली राम को चुना गया।
महासचिव पद पर रमेश शर्मा की नियुक्ति की है। हुक्म चंद कोषाध्यक्ष, रोशन लाल, अमर सिंह और ओम चंद सहसचिव, बली राम प्रचार सचिव और किरपा राम मुख्य सलाहकार बनाए गए हैं। इस मौके पर नवनिर्वाचित प्रधान बृजलाल और उनके समर्थक दस सदस्यों ने माता मुरारी देवी की निष्ठा से सेवा करने का संकल्प लिया। नई कार्यकारिणी ने माता के समक्ष शीश नवाजा और सभी का उन्हें समर्थन देने पर आभार प्रकट किया।

Related posts