

जांच को केंद्र से मंजूरी का इंतजार
पूर्व भाजपा सरकार के समय पुलिस महकमे में हुई एंकल बूट खरीद मामले में सरकार 3 आईपीएस अफसरों को लपेटने की तैयारी में है। विजिलेंस ने पिछले दिनों सरकार को इस मामले की जांच रिपोर्ट सौंपी थी।
जांच रिपोर्ट में विजिलेंस ने पूर्व डीजीपी डीएस मन्हास, पूर्व आईजी एसपीएस वर्मा और प्रतिनियुक्त पर नियुक्त एडीजीपी सोमेश गोयल के खिलाफ विभागीय जांच करने को कहा गया।
प्रदेश सरकार तीनों आईपीएस अधिकारियों के खिलाफ विभागीय जांच की अनुमति दे चुकी है। अब केंद्र से मंजूरी का इंतजार है। इस केस में विजिलेंस ने 7 जून, 2013 को दो कंपनियों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कर चुकी है।
