बीमार हेलीकाप्टर से लाए गए पिथौरागढ़

पिथौरागढ़। बौन निवासी तीन ग्रामीणों को इजाल के लिए हेलीकाप्टर की मदद से पिथौरागढ़ लाया गया है। जिला सूचनाधिकारी ने बताया कि जिलाधिकारी डा. नीरज खैरवाल के आदेश पर बौन में बीमार कीमती देवी (50) पत्नी खान सिंह बोनाल, फागुनी देवी (55) पत्नी खान सिंह ग्वाल और रैमल बोनाल (51) पुत्र कुंदन सिंह बोनाल को डेक्कन के हेलीकाप्टर से नैनीसैनी हैलीपैड लाया गया। जहां से उन्हें 108 एंबुलेंस की मदद जिला अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती कराया गया है

Related posts