बीबीएन में विद्युतकस्टमर केयर सेंटर जल्द

बीबीएन में विद्युतकस्टमर केयर सेंटर जल्द
बददी (सोलन)। बीबीएन में उद्योगपतियों और लोगों की बिजली संबंधित समस्याओं को हल के लिए कस्टमर केयर सेंटर खोले जाएंगे। यह खुलासा विद्युत बोर्ड के अतिरिक्त अधीक्षण अभियंता राजीव सूद ने लघु उद्योग भारती की बैठक के दौरान किया। उन्होंने कहा कि उद्योगपतियों व लोगों को बेहतर विद्युत सेवाएं देने के लिए विभाग प्रयासरत है। बद्दी में अधिशाषी अभियंता और एसडीओ कार्यालय के भवन का काम जल्द शुरू होगा। इस दौरान विद्युत अधिकारियों को लघु उद्योग भारती ने सम्मानित किया। वहीं सर्वश्रेष्ठ सदस्यता अभियान के लिए दीपक कुशवाहा को अवार्ड देकर नवाजा गया। बैठक में एसडीओ बद्दी केसी रघु, एसडीओ मानपुरा राकेश कपूर, एसडीओ बरोटीवाला ओंकार चौधरी, लघु उद्योग भारती से एनपी कौशिक, अमीर सिंह अरोडा, संजीव शर्मा, राजेश गुप्ता, विक्रम बिंदल, दीपक कुश्वाहा, विनोद खन्ना, राजीव कंसल, विभुधर, अमर शक्ति, केएस आर्य, अनिल मल्लिक, धर्मपाल गोयल, अशोक राणा और अमित काला मौजूद रहे।

मांग 01
लघु उद्योग भारती के प्रदेश महासचिव एनपी कौशिक ने फीडर नंबर को बिल पर अंकित करने की मांग उठाई। वहीं उद्योगों के समस्त बिलों को सही समय पर पहुंचाने का पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि इसके अभाव में उद्योगपतियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

मांग 02
पावर कमेटी के प्रांतीय अध्यक्ष अमीर सिंह अरोड़ा ने कहा कि उद्यमियों को सभी टैक्स मिलाकर बिजली यूनिट 6 रुपये से ज्यादा पड़ती है। सिक्किम, गुजरात, दादर नगर हवेली सिलवास में यह यूनिट 3.12 रुपये पड़ती है और उनको बेवजह हजारों की पैनेल्टी अदा करनी पड़ती है।

मांग 03
फार्मा विंग के प्रदेश चेयरमैन राजेश गुप्ता और स्टील प्रकोष्ठ के अध्यक्ष संजीव शर्मा ने उद्योगों के भीतर रहने वाले कामगारों को बिजली दरें घरेलू श्रेणी में लेने की मांग उठाई गई। दीपक कुशवाहा ने सभी एसडीओ कार्यालयों में एक शिकायत नंबर स्थापित करने की मांग उठाई।

मांग 04
दून मंडल अध्यक्ष राजीव कंसल और बद्दी इकाई के अध्यक्ष विनोद खन्ना ने अतिरिक्त लोड लेने और नए कनेक्शन का मामला सरलीकरण करने की बात कही। प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. विक्रम बिंदल ने सिक्योरिटी को कैश की बजाय एफडीआर से लेने की सलाह दी, जिससे उपभोक्ताओं को ब्याज मिलता रहे।

Related posts