
नई दिल्ली: लोकसभा का चुनाव 2014 देश में अभी हुए, तो भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) गठबंधन परचम लहराएगा। बीजेपी नेतृत्व वाला गठबंधन नैशनल डेमोक्रैटिक अलायंस (एनडीए)172 से लेकर 180 सीटें हासिल कर सबसे बड़े गठबंधन के रूप में उभरेगा।
पीएम के रूप में गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी लोगों की पहली पसंद हैं लेकिन एनडीए साधारण बहुमत से पीछे रह जाएगा जबकि कांग्रेस नेतृत्व वाला गठबंधन यूनाइडेट प्रोग्रेसिव अलायंस (यूपीए) 149 से लेकर 153 में सिमट कर रहा जाएगा। करीब 200 सीटों पर उन पार्टियों का कब्जा होगा जो न तो यूपीए में और न ही एनडीए में है।
टीवी पर दिए गए एक सर्वेक्षण के मुताबिक सरकार गठबंधन से ही बनेगी, किसी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिलेगा। 19 फ ीसदी लोग मोदी को पीएम के रूप में देखना चाहते हैं। वहीं, 12 फ ीसदी लोगों की पसंद के साथ राहुल गांधी पीएम के रूप में लोगों की दूसरी पसंद हैं। सीएसडीएस-द दिन्दू और सीएनएनआईबीएन के ओपिनियन पोल से हंग पाल्र्यामेंट की तस्वीर उभरकर सामने आ रही है।
दोनों गठबंधन यूपीए और एनडीए का वोट शेयर 29 पर्सेंट रहेगा। लेफ्ट को 22 से अधिक, टीमसी को 23 से लेकर 27, एसपी को 17 से 21, बीएसपी को 15 से 19, एडीएमके को 16 से 20, जेडीयू को 15 से 19, बीजेडी को 12 से 16, वाईएसआर कांग्रेस को 11 से 15, आरजेडी को 8 से 12 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है।
