बीएस येदियुरप्पा आज दोबारा बीजेपी में शामिल होंगे

बीएस येदियुरप्पा आज दोबारा बीजेपी में शामिल होंगे

बेंगलुरु: कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा आज दोबारा बीजेपी में शामिल होंगे। येदियुरप्पा ने आज कहा कि मैं मोदी को पीएम के तैर पर देखना चाहता हूं। उन्होंने कहा कि मैं बिना शर्त बीजेपी में शामिल होउंगा।

येदियुरप्पा की भाजपा में वापसी के संबंध में किए गए प्रश्न के उत्तर में पूर्व कर्नाटक भाजपा प्रमुख प्रह्लाद जोशी ने कहा, अब मामला हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथजी के हाथ में है.. राज्य भाजपा ने अपने विचारों से उन्हें अवगत करा दिया है। उसने केन्द्रीय कमान से कहा है कि वह कांग्रेस विरोधी मत को बंटने से रोके, और फिर से एक हो जाएं। उन्होंने कहा, हमारे विचारों से राष्ट्रीय अध्यक्ष को अवगत करा दिया गया है। उन्होंने (राजनाथ सिंह) सभी राष्ट्रीय नेताओं से बातचीत के बाद कहा है कि वह इस मामले में आगे की प्रक्रिया से अवगत कराएंगे। हम उनके निर्देशों का इंतजार कर रहे हैं।

Related posts