बीएसएल जलाशय से महिला का शव बरामद

सुंदरनगर (मंडी)। शनिवार शाम को यहां के बीएसएल जलाशय से एक महिला का शव बरामद हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के उपरांत परिजनों को सौंप दिया है। वहीं मामले की जांच भी आरंभ कर दी है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार शाम को जलाशय के किनारे टहल रहे कुछ लोगों ने एक शव को पानी में बहते हुए देखा। इस पर उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर बीएसएल परियोजना के कर्मचारियों की मदद से शव को जलाशय से बाहर निकाला तथा उसे पोस्टमार्टम के लिए यहां के नागरिक अस्पताल भेज दिया। मृतक महिला की शिनाख्त धनोटू निवासी सावित्री देवी पत्नी राम किशन के रूप में हुई है, जो 31 मई से रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हो गई थी। उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट सुंदरनगर की बीएसएल थाना में दर्ज थी। डीएसपी कुलभूषण वर्मा ने बताया पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है। वहीं मामले की जांच आरंभ कर दी है।

Related posts