
श्रीनगर। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विवि में तीनों परिसरों की बीएड कक्षाओं में प्रवेश के लिए आए 504 अभ्यर्थियों में से रविवार को 257 अभ्यर्थियों ने प्रवेश लिया। आर्ट्स ग्रुप की 23 तथा साइंस की 30 सीटें पहली काउंसिलिंग के बाद भी खाली हैं।
गढ़वाल विवि में बीएड प्रवेश के लिए शनिवार को 405 अभ्यर्थियों ने रिपोर्टिंग की थी। बिड़ला परिसर, पौड़ी परिसर तथा टिहरी परिसर की कुल 310 सीटों पर रविवार को काउंसिलिंग हुई। साइंस ग्रुप की 120 सीटों तथा आर्ट़्स की 190 सीटों पर सुबह 10 बजे से काउंसिलिंग शुरू हुई। बिड़ला परिसर की कुल 140 सीटों के सापेक्ष 134 सीटों, टिहरी की 70 सीटों के सापेक्ष 67 सीटों तथा पौड़ी की स्ववित्तपोषित 100 सीटों के सापेक्ष 46 सीटों पर रविवार को प्रवेश हुए। प्रो. एलजे सिंह तथा बीएड सेल प्रभारी जीसी मधवाल के निर्देशन में काउंसिलिंग हुई। इस मौके पर पवन बिष्ट, प्रो. शशि किरण पांडे, डा. एसके लखेड़ा, डा. अनिल नौटियाल, प्रो. टीपी पंत, सुभाष भट्ट आदि के पैनल ने सभी अभ्यर्थियों के दस्तावेज जांचने के निर्देश दिए।
