
श्रीनगर। एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के तीनों परिसरों में बीएड की रिक्त सीटों के लिए तीन अक्तूबर तक आवेदन किए जाएंगे। गढ़वाल विश्वविद्यालय के ओएसडी परीक्षा प्रो. एलजे सिंह ने बताया कि जो अभ्यर्थी बीएड पाठ्यक्रम में प्रवेश लेना चाहते हैं वे गढ़वाल विश्वविद्यालय के बीएड प्रवेश परीक्षा सेल में तीन अक्तूबर तक आवेदन कर सकते हैं। निर्धारित तिथि के बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। बीएड पाठ्यक्रम के लिए प्रथम काउंसिलिंग के बाद गढ़वाल विवि के तीनों परिसरों में काफी सीटें रिक्त हैं।
रिक्त सीटों का ब्यौरा
कला वर्ग सामान्य एससी एसटी ओबीसी
बिड़ला परिसर श्रीनगर 08 01 01 04
बादशाहीथौल परिसर टिहरी 03 – 01 –
पौड़ी परिसर 21 05 03 16
विज्ञान वर्ग सामान्य एससी एसटी ओबीसी
बिड़ला परिसर श्रीनगर 06 01 01 01
बादशाहीथौल परिसर टिहरी 00 01 00 02
पौड़ी परिसर 14 06 03 11
