
पटनाः बिहार के गुरारू क्षेत्र के पास एक रेलवे ट्रैक पर ब्लास्ट होने की घटना सामने आई है। ब्लास्ट के कारण रेल यातायात बाधित हो गया है। फिलहाल इस ब्लास्ट के पीछे किसका हाथ है इस बारे में कुछ भी साफ तौर पर नहीं कहा गया है लेकिन ऐसी आशंका जताई जा रही है कि इस ब्लास्ट के पीछे नक्सलियों का हाथ है।
इस बलास्ट के कारण कोलकाता राजधानी और सियालदह राजधानी को रोक दिया गया है। उधर मुगलसराय रूट पर भी रेल सेवा बाधित हो गई है। घटना स्थल पर पुलिस ने पहुंचकर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है और इस ब्लास्ट के पीछे कौन है इसकी जांच शुरू कर दी गई है। इस धमाके में किसी जान-माल के नुकसान की फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी गई है।
उल्लेखनीय है कि बिहार में ब्लास्ट की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। अभी हालही में बिहार के प्रसिद्ध बोधगया मंदिर में बलास्ट की घटना हुई थी, जिसके बाद से वहां की सुरक्षा को काफी कड़ी कर दिया गया था। लेकिन इस ब्लास्ट ने एक बार फिर से बिहार की कमजोर कानून व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी है।
