बिलों की वसूली स्थगित करने की मांग

काशीपुर। कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) ने ट्यूबवेलों के बिलों की वसूली एक साल के लिए स्थगित करने, बैंकों का ब्याज माफ करने की मांग की। रुद्रपुर मार्ग स्थित एक होटल सभागार में ग्रामीण मंडल कांग्रेस अध्यक्ष आनंद पाल सिंह चौहान की अध्यक्षता में ग्रामीण मंडल कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में कांग्रेस संगठन द्वारा जारी कार्यक्रमों का गांव स्तर पर आयोजन करने, त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों में जुटने, संपूर्ण प्रदेश को आपदा ग्रस्त घोषित है। लिहाजा एक साल के लिए किसानों से ट्यूबवेलों के बकाया बिल की वसूली स्थगित करने, बैंकों का ब्याज माफ करने की मांग के प्रस्ताव पास किए गए। ईद व अन्य त्योहारों के चलते कार्यक्रमों पर अगली बैठक में निर्णय लेना तय किया गया। चौहान ने त्रिस्तरीय चुनावों में पार्टी प्रत्याशियों को बड़ी संख्या में विजयी बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को एकजुट होने का आह्वान किया। इस मौके पर मुशर्रफ हुसैन, टीका सिंह सैनी, संजय चतुर्वेदी, चंद्रभूषण डोभाल, प्रेम सिंह, कुलवंत सिंह, अशोक सिंह, ब्रह्मा पाल सिंह, संदीप सहगल आदि मौजूद थे।

Related posts