बिलिंग घाटी बर्फ से ढकी

बैजनाथ (कांगड़ा) पैराग्लाइडिंग के लिए विश्व प्रसिद्ध बिलिंग घाटी में चार इंच तक बर्फबारी हुई है। बिलिंग के नीचे की तरफ तक तीन किलोमीटर मार्ग अवरुद्ध हो गया है। बिलिंग में बर्फबारी होने से पर्यटकों की आवाजाही भी अधिक रही। पर्यटकों ने शुक्रवार को बर्फबारी का आनंद लिया। वहीं, बैजनाथ कस्बे में शुक्रवार को विद्युत आपूर्ति बार-बार बाधित रहने पर लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। परिवहन निगम के प्रवक्ता ने बताया कि समस्त ग्रामीण रूटों पर बसों की आवाजाही सुचारु रही है। विद्युत बोर्ड के एसडीओ पीसी ठाकुर ने बताया कि कस्बे के कुछ स्थानों पर लाइनें टूटने और अन्य कारणों से कुछ समय के लिए विद्युत आपूर्ति बाधित रही। बाद में इसे सुचारु कर दिया गया।

Related posts