बिलासपुर कालेज में चले लात-घूंसे

बिलासपुर। स्थानीय कालेज में मंगलवार को दो छात्र संगठनों के बीच जोरदार झड़प हो गई। दोनों संगठनों के कार्यकर्ता आपस में इस कदर भिड़े की लात-घूंसों की बरसात हो गई। हालांकि, मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाल लिया। कालेज में जोरदार हंगामा हुआ। एबीवीपी और बीएसए के विद्यार्थियों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला भी शुरू है। एक छात्रा पर छात्र द्वारा फब्तियां कसने पर हंगामा हुआ। पुलिस ने इस मामले में चार छात्रों को गिरफ्तार कर दिया है।
पुलिस के मुताबिक एक छात्रा के साथ एक विद्यार्थी ने फब्तियां कस दी। मामला कालेज के प्राचार्य तक पहुंचा। बीएसए और एबीवीपी से संबंधित कार्यकर्ताओं की तरफ से हुई शिकायत के बाद हालांकि मामला सुलझा लिया गया। उप प्राचार्य के समझा दोनों पक्षों ने अपनी-अपनी शिकायतें दी और मामला शांत हो गया। प्राचार्य के कार्यालय से जैसे ही छात्र बाहर निकले तो अचानक वहां कुछ छात्रों में बहस हो गई। जो हाथापाई में बदल गई। छात्र बाहर कैंपस में एकत्रित हुए तो वहां भी हंगामा हो गया। मौके पर पुलिस बुलानी पड़ी। इस दौरान किसी के जख्मी होने क कोई सूचना नहीं है।। पुलिस चार छात्रों को पकड़कर थाना ले गई। बिफरे छात्र संगठन के कार्यकर्ता थाना पहुंचे गए। एबीवीपी ने अपने छात्रों को छोड़ने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया तो बीएसए ने भी थाना पहुंचकर प्रदर्शन किया। माहौल तनावपूर्ण हो गया। दोपहर से लेकर शाम तक दोनों संगठनों के छात्र थाना के बाहर डटे रहे। एबीवीपी ने आरोप लगाया है कि छात्रा पर फब्तियां कसने वाला छात्र बीएसए से संबंधित है। पुलिस ने भी दोषी को पकड़ने की बजाय विद्यार्थी परिषद के छात्रों को पकड़ा। संगठन को थाना के बाहर प्रदर्शन करना पड़ा। डीएसपी प्रोवेशनर प्रमोद चौहान ने कहा कि पुलिस ने छात्रा को छेड़ने वाले के खिलाफ भादंसं की धारा 509 और अन्य तीन छात्रों के खिलाफ 107 और 151 के तहत कार्रवाई अमल में लाई है।

Related posts