
पांवटा साहिब (सिरमौर)। इंटक के जिलाध्यक्ष सुभाष शर्मा ने कहा कि बिना शर्त आशा वर्करों को वापिस रखा जाए। इससे राहत की बाट जोह रही आशा वर्करों को नौकरी से वंचित न होना पड़े। एक प्रतिनिधिमंडल अपनी मांगों को लेकर 17 सितंबर को मुख्यमंत्री से मिलेगा। इंटक जिलाध्यक्ष रविवार को पांवटा विश्राम गृह में आयोजित बैठक में संबोधित कर रहे थे।
जिला अध्यक्ष इंटक सुभाष शर्मा और आशा वर्कर यूनियन जिला अध्यक्ष रक्षा ठाकुर, पांवटा इकाई अध्यक्ष बबली देवी की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश में 7750 आशा वर्कर को प्रदेश सरकार के आने से उम्मीद बंधी है। लेकिन अब केवल प्रशिक्षण प्राप्त आशा वर्कर रखे जाने की शर्त रखी जा रही है। इससे करीब 7000 वर्कर बाहर हो सकती हैं। इसलिए शर्त को हटा कर सभी आशा वर्करों को काम पर रखा जाए। इसकी मांग मुख्यमंत्री के सिरमौर प्रवास के दौरान रखी जाएगी।
इस मौके पर रक्षा ठाकुर, बबली देवी, अंजना देवीस मीना, पूनम, सरोज, कमलेश, कृष्णा, रीता, माया, सरिता, प्यारी कौर, राज कौर, रोशनी कुमारी, शबनम, मीरा, राजबाला, सुनिता, अनीता, केशो देवी, सत्या देवी, गीता देवी आदि मौजूद रहे।
