बिना पासिंग चल रही दो बसें जब्त

झंडूता (बिलासपुर)। तहसील झंडूता के अंतर्गत दस्तावेज और पासिंग के बगैर वाहन चलाने वालों पर परिवहन विभाग ने शिकंजा कस दिया है। कुल्लू से आई आरटीओ फ्लाइंग कृष्णा नेगी ने इलाके में बिना पासिंग के चल रही दो बसों को जब्त कर दिया। जुर्माना भरने के बाद दोनों बसें छोड़ दी गई। इसके अलावा तीन अन्य बसों, ट्रैक्टर और बाइक सवारों पर भी शिकंजा कसते हुए लगभग 23 हजार रुपये जुर्माना वसूला।
आरटीओ ने झंडूता का दौरा करते हुए पूरे इलाके का दौरा किया। आरटीओ ने विभिन्न जगहों पर नाके लगाते हुए यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों पर सख्त कार्रवाई। दर्जनों वाहनों को रोककर उन्होंने चेतावनी देकर छोड़ा। आरटीओ कृष्णा नेगी ने बताया कि इस इलाके के कुछ बस ऑपरेटरों ने बिना टाइम टेबल, बिना पासिंग और दस्तावेजों के गाड़ियां चलने की शिकायत की थी। इस पर यह कार्रवाई की गई। झंडूता, शाहतलाई, घागस, बरठीं, भगेड़, अमरपुर आदि क्षेत्रों का दौरा कर कार्रवाई की। दो बसें जब्त की गई। जिन्हें जुर्माना लेने के बाद छोड़ दिया गया। इसके अलावा तीन बसों, दो ट्रैक्टरों और चार बाइक सवारों के चालान काट कर लगभग 23 हजार रुपये की राशि वसूल की गई है। उन्होंने कई बसों में महिला, अपंग, बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए आरक्षित सीटें नहीं थी। उन्हें यह सुविधा जुटाने की चेतावनी दी है।

Related posts