
चंबा। जिन स्कूलों में बिना आधार कार्ड के छात्र-छात्राओं को एडमिशन दी गई है। उन स्कूलों के लिए मुसीबतें खड़ी हो सकती हैं। शिक्षा विभाग ने बिना आधार कार्ड के एडमिशन करने वाले स्कूलों की रिपोर्ट खंगालनी शुरू कर दी है। रिपोर्ट मिलने के बाद आगामी कार्यवाई अमल में लाई जाएगी। विभाग की ओर से जिले भर के स्कूलों से छात्रों की सूची मांगी है। जिले के अधिकांश स्कूलों में बच्चों को बिना आधार कार्ड के ही स्कूल में एडमिशन दे दी गई है।
सरकार तथा शिक्षा विभाग की ओर से पहले ही स्कूल प्रबंधन को निर्देश दिए गए थे कि बिना आधार कार्ड के स्कूलों में एडमिशन न करवाई जाए। अब विभाग की ओर से ऐसे स्कूलों की सूची मांगी गई है।
सूची मिलने के बाद ही विभाग की ओर से आगामी कार्रवाई की जाएगी। इस संदर्भ में उच्च शिक्षा उपनिदेशक विजय सिंह ठाकुर ने कहा कि सभी स्कूल प्रबंधन को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। बिना आधार कार्ड के एडमिशन वाले छात्रों की डिटेल शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय भेजनी होगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
