
श्रीनगर। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विवि के बिड़ला परिसर के छात्र संघ चुनाव प्रक्रिया के तहत बुधवार को चुनाव कमेटी ने नामांकन पत्रों की गहन जांच की। कमेटी ने चार प्रत्याशियों के नामांकन पत्र में गलतियां होने पर उन्हें रद्द कर दिया। कमेटी ने विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर नरेंद्र सिंह, ताजबर सिंह, उपाध्यक्ष पद पर विकास सिंह रावत और सह सचिव पद पर विशाल यादव का नामांकन निरस्त किया गया।
मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो.एसएस देव ने बताया कि अब चुनाव मैदान में घोषित प्रत्याशियों में अध्यक्ष पद पर पुष्पेंद्र सिंह पंवार, विपिन नौटियाल, विनीत पोस्ती, उपाध्यक्ष पद पर उत्कर्ष बमराड़ा, सूरज, तरुण रौथाण, हिमांशु तिवारी, अंकिता धनाई, सचिव पद पर ऋतांशु कंडारी, कमलेश थपलियाल, नवीन कंडवाल, सह सचिव पद पर राकेश सिंह धिरवाण, अखिलेश चमोली, कोषाध्यक्ष पद पर नवीन कुमार पंत, रविंद्र सिंह खाती, सौरभ नौटियाल, रेज्जी सिंह, कार्यकारिणी सदस्य सूरज प्रकाश नैथाणी तथा विश्वविद्यालय प्रतिनिधि संगीता बडोनी, दीपक उनियाल तथा दर्शन दानू शामिल हैं।
