बिजली बोर्ड के 20 बंडल राख

बद्दी (सोलन)। बद्दी के भुड्ड स्थित एक केबल फैक्टरी के परिसर में रखे विद्युत बोर्ड की केबल के 20 बंडल आग से राख हो गए हैं। आग लगने का कारणों का पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि बिजली बोर्ड ने फैक्टरी से सौ बंडल खरीद कर फैक्टरी परिसर में रखे हुए थे। बोर्ड इस केबल के बंडलों को फैक्टरी के संचालकों के माध्यम से ही बद्दी में लगवाना चाह रहा था।
शुक्रवार सुबह अचानक खुले में रखे बंडलों से धुआं उठते देखा। फैक्टरी के प्रबंधक रवि ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। फायर आफिसर सुखदेव सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड के तीन वाहन मौके पर पहुंचाए तथा पानी डाल कर आग को बुझाने का प्रयास किया गया। करीब साढ़े 12 आग पर दोपहर बाद 2 बजे तक काबू पाया गया। आग से एक करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है।

Related posts