
धर्मशाला। इंदौरा के कपरोड़ी में स्टोन क्रशर में बजरी उतारते समय एक टिप्पर 33केवी लाइन की चपेट में आ गया। इस कारण चालक मौके पर ही मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि तारा चंद ( 48) टिप्पर चलाता था। हर रोज की तरह ही तारा चंद टिप्पर से स्टोन क्रशर में बजरी उतार रहा था। इस दौरान टिप्पर का पिछला हिस्सा एलटी लाइन की चपेट में आ गया। ऐसे में चालक को संभलने का मौका ही नहीं मिला। देखते ही देखते करंट लगने से चालक की मौत हो गई।
बाद में स्टोन क्रशर में काम कर रहे लोगों ने विद्युत बोर्ड को सूचित किया। बोर्ड ने लाइट को बंद किया। उसके बाद ही शव को टिप्पर से निकाला जा सका।
एसएचओ बलवीर चंद ने बताया कि करंट लगने से टिप्पर चालक की मौके पर ही मौत हो गई है। जांच अधिकारी प्रेम चंद के अनुसार तारा चंद का बेटा भी चालक है और उसके साथ ही काम करता है। जैसे ही टिप्पर का पिछला हिस्सा एलटी लाइन से टच हुआ, इसी दौरान चालक के चिल्लाने की आवाज आई। आसपास सभी लोग टिप्पर के पास पहुंचे, मगर तारा चंद की करंट लगने से मौत हो गई थी।
