
गैहरा (चंबा)। ग्राम पंचायत ब्रेही के तीन गांवों में बिजली की कम वोल्टेज की समस्या चल रही है। ब्रेही पंचायत के भटवाड़ा, पलसरिका व नुखाणका गांवों में पिछले कई सालों से बिजली की कम वोल्टेज की समस्या चलती आ रही है। इसे अभी तक दूर नहीं किया जा सका है। इसके कारण स्थानीय लोगों को अंधेरे में ही अपनी रातें गुजारनी पड़ रही हैं। ग्रामीणों सुरेश कुमार, अमन कुमार, राजेश कुमार, संजय कुमार और गगन कुमार का कहना है कि उनके गांव में बिजली की कम वोल्टेज की समस्या कई सालों से चल रही है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण इस समस्या को लेकर कई बार विभाग को भी अवगत करवा चुके हैं, परंतु अभी तक उनकी समस्या का कोई भी हल नहीं कि या गया है। उन्होंने कहा कि इन तीन गांवों में बिजली का एक भी ट्रांसफार्मर नहीं लगाया गया है। इसके कारण ग्रामीणों को कम वोल्टेज की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि इन तीन गांवों में लगभग 250 की आबादी है। उन्होंने कहा कि सर्दियों की अंधेरी व ठंडी रातें अंधरे में ही काटनी पड़ रही हैं। उन्होंने कहा कि बिजली की कम वोल्टेज होने के कारण ग्रामीण अपने घरों में इलेक्ट्रानिक उपकरणों का भी इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं। इसके कारण घरों में रखे इलेक्ट्रानिक उपकरण शोपीस बन कर रह गए हैं। उनका किसी भी प्रकार से उपयोग नहीं हो पा रहा है। उन्होंने प्रदेश सरकार व प्रशासन से मांग की है इन तीन गांवों के लिए कम से कम एक बिजली का ट्रांसफार्मर लगाया जाए। इससे ग्रामीणों को हो रही परेशानी से निजात मिल पाएगी।
