
टनकपुर। लगातार हो रही बिजली कटौती से गुस्साए भाजपाई सड़क पर उतर आए। उन्होंने बिजली विभाग का पुतला फूंककर प्रदर्शन किया। बिजली कटौती बंद नहीं हुई तो आम उपभोक्ताओं को साथ लेकर भाजपा आंदोलन करेगी।
जिले के मैदानी क्षेत्र टनकपुर-बनबसा में लगातार हो रही बिजली कटौती से आम उपभोक्ता परेशान हैं। सोमवार को भाजपा युवा मोर्चा के बैनर तले मोर्चा अध्यक्ष मोहित गड़कोटी के नेतृत्व में सड़क पर उतरे भाजपाइयों ने तुलसीराम चौराहे पर बिजली विभाग का पुतला फूंका। उन्होंने कहा कि हर दिन हो रही कटौती से जहां आम उपभोक्ता त्रस्त है, वहीं बिजली पर निर्भर कामकाज भी बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। सरकारी दफ्तरों में भी कामकाज के लिए लोगों को खासा परेशान होना पड़ रहा है। प्रदर्शन में भाजपा जिला महामंत्री दीपक पाठक, नारायण सिंह महर, नवीन पंत, कृष्णा श्रीवास्तव, भीम रजवार, धर्मपाल आर्य, केदार जोशी, विनोद वर्मा, कमल पंत, कृष्ण कुमार, कन्हैया, अग्निवेश, सुकुमार, दिनेश बोहरा, जसौद सिंह, अमित राठौर, सतीश पांडेय, सोनू आदि शामिल थे।
