बाल विज्ञान मेले में छाए नन्हे साइंसटिस्ट

सरकाघाट (मंडी)। उपमंडल स्तरीय दो दिवसीय बाल विज्ञान मेले में छात्रों ने अपनी प्रतिभा का बखूबी प्रदर्शन किया। मेले के समन्वयक प्रभु दयाल सिंह ठाकुर ने बताया कि विज्ञान प्रश्नोत्तरी में वरिष्ठ शहरी वर्ग में हिमालयन पब्लिक स्कूल प्रथम रहा। जबकि, रावमापा सरकाघाट दूसरे और दयानंद आदर्श विद्यालय तीसरे स्थान पर रहा। वहीं वरिष्ठ माध्यमिक वर्ग में रावमापा सरकाघाट प्रथम और मॉडल इंस्टीट्यूट देवधार दूसरे स्थान पर रहा। विज्ञान क्रियाकलाप में रावमापा लौंगणी की आशा कुमारी प्रथम, धर्मपुर की मृदुल दूसरे स्थान पर रही। कनिष्ठ ग्रामीण वर्ग विज्ञान प्रश्नोत्तरी में रावमापा गद्दीधार प्रथम, घरवासड़ा दूसरे और एमआईई देवधार तीसरे स्थान पर रहा। कनिष्ठ शहरी वर्ग में दयानंद आदर्श विद्यालय सरकाघाट प्रथम, हिमालयन पब्लिक स्कूल सरकाघाट दूसरे स्थान पर रहा। वहीं, विज्ञान क्रियाकलाप के शहरी वर्ग में हिमालयन पब्लिक स्कूल सरकाघाट के तुषार प्रथम और दयानंद आदर्श विद्यालय सरकाघाट की ईशिता दूसरे स्थान पर रही। कनिष्ठ ग्रामीण वर्ग में अजय मॉडल स्कूल सरौण के राहुल वर्मा प्रथम और दयानंद आदर्श विद्यालय सरकाघाट की ईशिता दूसरे स्थान पर रही। माडल में अजय माडल वरिष्ठ माधमिक पाठशाला सरौण प्रथम और एमआईई टिहरा दूसरे स्थान पर रहा। प्रतियोगिता के संयोजक राकेश तपवाल ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। समन्वयक युद्ध सिंह वर्मा ने बताया कि क्विज विजेता, क्रिया कलाप में दस सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थियों और मॉडल के विजेताओं को जिला स्तरीय विज्ञान मेले में भाग लेने का अवसर मिलेगा।

Related posts