बाल अधिकारों पर चर्चा, जनचेतना जरूरी

आदिबदरी। श्रीभुवनेश्वरी महिला आश्रम कलस्टर आदिबदरी और कांसुवा में संयुक्त रूप से बाल सुरक्षा विषय पर गोष्ठी आयोजित की गई। इस मौके पर बाल अपराधों को रोकने के लि जन चेतना पर जोर दिया गया।
गोष्ठी का शुभारंभ कलस्टर प्रभारी मान सिंह नेगी ने किया। उन्होंने कहा कि बाल मनोविज्ञान के अभाव में बच्चों में आने वाले समस्याओं का अभिभावकाें को संज्ञान लेना चाहिए। संकुल प्रभारी महावीर सिंह बिष्ट ने कहा कि बच्चों पर होने वाले अपराधों को रोकने के लिए बाल कानून है। लेकिन समस्या को जन चेतना से हल किया जा सकता है। कलस्टर प्रभारी मंजू डंगवाल और दान सिंह बिष्ट ने बाल अधिकार और बाल हिंसा के साथ ही शिक्षा के अधिकार पर विस्तृत जानकारी दी। सामाजिक कार्यकर्ता नरेंद्र सिंह चाकर ने बच्चों को गढ़वाल के इतिहास के बारे में बताया। गोष्ठी में ग्राम पंचायत खाल की प्रधान लक्ष्मी देवी, ढमकर के उप प्रधान गुड्डी देवी सहित नगली, भलसों, खाल, मैखोली, मालसी, जंगलचट्टी, ढमकर, रंडोली गांव की बाल पंचायतों के सदस्य मौजूद थे।

Related posts