
उत्तरकाशी। वरूणावत पर्वत के शीर्ष बसे संग्राली गांव के ग्रामीणों ने बालिका शिक्षा को प्रोत्साहन देने के लिए नई पहल शुरू की है। ग्रामीणों ने पंडित महीशरण बालिका शिक्षा संस्था का गठन किया है, जो हर साल जूनियर हाईस्कूल पाटा में दसवीं की बोर्ड परीक्षा में सर्वश्रेष्ठ स्थान पाने वाली गांव की बालिकाओं को नगद धनराशि से प्रोत्साहित करेगी।
संस्था का गठन बृहस्पतिवार को गांव में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के समापन मौके पर लिया गया। संरक्षक प्रद्युमन नौटियाल, अध्यक्ष सुनील नौटियाल, उपाध्यक्ष अनिल नौटियाल, सचिव डा. अरविंद नौटियाल, कोषाध्यक्ष सूर्यप्रकाश नौटियाल, प्रचार मंत्री कैलाश नौटियाल तथा मंजू देवी, डा. विंतेश्वरी, प्रमिला देवी, कुसुम देवी, सीमा देवी आदि को सदस्य बनाया गया। निर्णय लिया गया कि संस्था द्वारा दसवीं में प्रथम स्थान पाने वाली बालिका को 3100, द्वितीय को 1500 तथा तृतीय को 700 रुपएं हर साल गणतंत्र दिवस या स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दिया जाएगा। इस मौके पर वर्ष 2013 की बोर्ड में क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाली गांव की आरती, अनुसूया भट्ट व काजल को प्रोत्साहन राशि दी गई। इस अवसर पर व्यास राधेश्याम खंडूडी, जगदीश प्रसाद, कमलाराम नौटियाल, कीर्तमणि नौटियाल, दामोदर सेमवाल, कृष्णा भट्ट आदि मौजूद रह।
