बालिका दिवस पर जिले भर में निकली रैलियां

चंपावत/लोहाघाट/टनकपुर/पिथौरागढ़। अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर चंपावत, लोहाघाट, पाटी, बाराकोट तथा टनकपुर में रैली निकाली गई। इस अवसर पर सभी स्थानों में भ्रूण हत्या में किसी भी प्रकार का सहयोग न देने तथा बालिका शिशु की रक्षा का संकल्प लिया गया। जिला मुख्यालय में पालिकाध्यक्ष प्रकाश तिवारी ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली के जिला चिकित्सालय पहुंचने पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। सीएमओ डा.एचसी चंद्रा, एसीएमओ डा.रश्मि पंत, डा.केके जोशी, डा.आरके जोशी, जिला कार्यक्रम अधिकारी शैली प्रजापति, मुकुल राय, विष्णु गिरि, भोला सिंह, तान सिंह, मनोज पुनेठा, जीआईसी के एनएसएस प्रभारी केके भारद्वाज, मदन राम सहित तमाम लोग शामिल रहे।
लोहाघाट में जीजीआईसी की छात्राओं के साथ आशा कार्यकत्रियों ने रैली निकाली। प्रभारी सीएमएस डा.केआर सौन की अध्यक्षता, बीपीएम हेम बहुगुणा के संचालन में डा.राशि भटनागर, डा.प्रदीप बिष्ट, डा.सुदीप बिष्ट, सुमनलता, सरोजनी बिष्ट, प्रियंका पांडेय, नवीन ओली, उमेश जोशी, एलडी जोशी, निर्मल मुरारी, हेमा जोशी, सावित्री राय, निर्मला पुनेठा थे। पाटी में जीआईसी तथा कन्य हाईस्कूल की छात्राओं ने रैली निकाली। बीपीएम दीपक जोशी के संचालन में बीईओ डीएल वर्मा ने शपथ दिलाई। प्रधानाचार्य बीडी जोशी, प्रवक्ता बीपी जोशी भी मौजूद थे। रैली पाटी के मुख्य बाजारों से होते हुए गुजरी। बाराकोट में जीआईसी की छात्र छात्राओं ने रैली निकाली। प्रधानाचार्य जेसी सक्टा ने शपथ दिलाई। बीपीएम संजय पांडेय ने संचालन किया। बीएलए जोगेंद्र सिंह थापा भी मौजूद थे।
टनकपुर में जीजीआईसी की छात्राओं ने जागरूकता रैली निकाली। चिकित्सा अधीक्षक डा.घनश्याम तिवारी ने बालिका संरक्षण की दिशा में कार्य करने का संकल्प दिलाया। रैली में प्रधानाचार्या हौंसिला सिंह, एनएसएस की कार्यक्रम अधिकारी कल्पना धामी, नीलम, ममता मेहता आदि शिक्षिकाओं ने सहयोग दिया।
पिथौरागढ़ में तमाम स्कूलों के छात्रों ने जागरूकता रैली निकाली। स्वास्थ्य विभाग ने गोष्ठी का आयोजन किया। पालिकाध्यक्ष जगत सिंह खाती ने रैली को हरी झंडी दिखाई। रैली शहर के विभिन्न हिस्सों में घूमी। रैली में जीजीआईसी पिथौरागढ़, एलडब्यूएस कन्या इंटर कालेज भाटकोट, सरस्वती बालिका विद्या मंदिर समेत तमाम स्कूलों के विद्यार्थी शामिल थे। बच्चे हाथों में बालिका बचाओ की तख्तियां पकड़े थे। रैली का संयोजन हिमालय अध्ययन केंद्र की ब्लाक समन्वयक प्रेमा जोशी ने किया। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. जीबी बिष्ट ने गोष्ठी में बालिकाओं के महत्व पर प्रकाश डाला। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. बीएमएस टोलिया, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. ऊषा गुंज्याल, जिला क्षय रोग अधिकारी डा. केसी भट्ट मौजूद थे। सोमंद्र उपाध्याय, मोहित पंत, चंदन बिष्ट ने रैली संचालन में सहयोग किया।

Related posts