‘बार्डर’ का असली हीरा

कसौली (सोलन)(यशपाल)उम्र के पर मोर्चा संभालने को तैयार है ‘बार्डर’ का असली हीरो।
कसौली पहुंचे 1971 के भारत पाक युद्ध में पाकिस्तानी सेना को मुंहतोड़ जवाब देने वाले ब्रिगेडियर कुलदीप सिंह चांदपुरी ने अपने मन की बात कुछ इसी भाव में जाहिर की। उनका कहना है कि अगर मौका मिला तो फिर से पाक सेना के दांत खट्टे करने के लिए बार्डर में मोर्चा संभालने को तैयार हैं। वर्तमान में भारत पाक के रिश्तों और बार्डर पर सुरक्षा को लेकर पूछे गए प्रश्नों को वह टाल गए। परवमवीर चक्र विजेता ब्रिगेडियर शनिवार को अपने पारिवारिक मित्र अमर दीप सिंह गिल के साथ पर्यटन नगरी कसौली पहुंचे। चांदपुरी ने ‘अमर उजाला’ के साथ विशेष भेंटवार्ता के दौरान उन्होंने 1971 में भारत पाक के युद्ध के खौफनाक लम्हों की यादों का ताजा किया। कहा कि दुश्मन के हमलों के निशान उनके शरीर पर आज भी ताजा हैं, जो उन्हें लोंगेवाला पोस्ट पर हुए हमले की याद दिलाते हैं। चांदपुरी ने युवाओं से नशे से दूर रहकर देशसेवा के लिए आगे आने की अपील की।

3 हजार पर भारी पड़े थे 120
1971 की वह रात को जब पाकिस्तान की सेना ने भारतीय बार्डर को पार कर लिया और वे लोंगेवाला पोस्ट पर अपना कब्जा करने के लिए बढ़े तो पंजाब रेजीमेंट की 23वीं बटालियन के प्रभारी मेजर कुलदीप सिंह चांदपुरी ने अपने 120 सैनिक लेकर तीन हजार की संख्या वाली पाक सेना को मुंह तोड़ जवाब दिया। पाक सेना के पास 45 टैंक और खूब असला था।

चांदपुरी के जीवन पर बनी है ‘बार्डर’
1997 में रुपहले पर्दे पर आई फिल्म बार्डर के मुख्य नायक वैसे तो सन्नी देयोल थे, लेकिन इस कहानी के असली हीरो ब्रिगेडियर कुलदीप सिंह चांदपुरी हैं। वर्ष 1971 में भारत पाक युद्ध के दौरान जांबाजी का ऐसा प्रदर्शन किया कि जो कभी भुलाया नहीं जा सकता। जेपी दत्ता के निर्देशन में बनी सुपरहिट ‘बार्डर’ फिल्म ब्रिगेडियर कुलदीप सिंह चांदपुरी के जीवन पर आधारित है। चांदपुरी का किरदार दमदार अभिनेता सन्नी देयोल ने निभाया है।

Related posts