
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। शक्तिपीठ श्री ज्वालामुखी में श्रावण अष्टमी मेले के दौरान व्यवस्था का जायजा लेने के लिए बुधवार को मंदिर न्यास सदस्यो ने औचक निरीक्षण किया। इस मौके पर सदस्य सुरेंद्र काकू और पवन शर्मा मौजूद रहे। श्रावण अष्टमी मेलों के दौरान लंगर दस दिन तक चलता है। श्रद्धालुओं द्वारा लगाए गए लंगर में रसोई घर में साफ-सफाई युक्त भोजन बनाने से लेकर परोसने तक की जांच की गई। लंगर प्रबंधक राणो देवी ने जांच में सहयोग दिया। लंगर में बने भोजन पर संतोष प्रकट किया गया। इसके अलावा मंदिर अधिकारी सुरिंद्र शर्मा ने सेवाएं दे रहे स्टाफ की कार्यप्रणाली भी चेक की। मंदिर अधिकारी सुरिंद्र शर्मा ने बताया की मेले के दौरान बारिश होने के कारण श्रद्धालुओं की संख्या में कमी दर्ज की गई है। मंदिर को श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 24 घंटे खुला रखने का निर्णय लिया गया है।
