
कपकोट। क्षेत्र में हो रही बारिश के बाद भी हाईस्कूल रातिरकेठी विद्यालय के उच्चीकरण की मांग को लेकर ग्रामीण मंगलवार को भी धरने पर डटे रहे। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि बगैर शिक्षा के क्षेत्र का विकास संभव नहीं है।
विद्यालय उच्चीकरण संघर्ष संगठन के बैनर तले पंचायत भवन रातिरकेठी में हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि उनके क्षेत्र की शिक्षा विभाग उपेक्षा कर रहा है। 20 साल पुराने विद्यालय का आज तक उच्चीकरण नहीं हो सका है। ग्रामीण कई बार इस मांग को लेकर आंदोलन कर चुके हैं। लेकिन विभाग के कानों जूं नहीं रेंग रही है। यदि उनकी मांग की अनदेखी की गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस अवसर पर नारायण सिंह, हरमल सिंह, धन सिंह,नैन राम, गोविंद राम, जोहार राम, गोवर राम, विमला देवी, पार्वती आदि मौजूद थे।
