
देवीधुरा। बाराहीधाम में जिला खेल विभाग, युवा कल्याण और नैनीताल बैंक की स्थानीय शाखा की ओर से आयोजित जिला स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता में बाराही इलेवन देवीधुरा ने ढोलीगांव स्पोर्ट्स क्लब को 25-21, 26-24, 25-16 से पराजित कर ट्राफी पर कब्जा कर लिया।
मुख्य संयोजक त्रिभुवन चम्याल के संयोजन में प्रतियोगिता में 12 टीमों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि मेला पुलिस प्रभारी प्रभात कुमार, विशिष्ट अतिथि मंदिर कमेटी के अध्यक्ष लाल सिंह चम्याल, प्राचार्य बीसी जोशी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। निर्णायक खड़क सिंह बोहरा, रघुराज देउपा, बद्री सिंह बिष्ट थे। कमेंट्री जितेंद्र पांडेय तथा रविंद्र जोशी सुना रहे थे। प्रतियोगिता के संचालन में कमल बिष्ट, हरीश पांडेय, प्रवीण जोशी, लक्ष्मण सिंह आदि के नेतृत्व में स्काउटों ने सहयोग दिया।
