बाराहीधाम में वालीबाल प्रतियोगिता शुरू

देवीधुरा। बाराहीधाम में मंडल स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता शुरू हो गई है। इससे पूर्व जिलाधिकारी दीपेंद्र चौधरी ने कमला क्लब हल्द्वानी तथा बाराही क्लब देवीधुरा के बीच हुए सद्भावना मैच का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि देवीधुरा कुमाऊं के हृदय में बसा हुआ है। यहां ग्रामीण प्रतिभागियों के लिए खेल का जो मंच दिया गया है, इससे उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। रुद्रपुर के जेएनवी इनक्लेव तथा नैनीताल बैंक की स्थानीय शाखा द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में हल्द्वानी की टीम ने 3-2 सेटों से जीत दर्ज की। प्रतियोगिता के मुख्य संयोजक त्रिभुवन चम्याल ने मुख्य अतिथि समेत विशिष्ट अतिथि एसपी केएस नगन्याल, मंदिर कमेटी के मुख्य संरक्षक एलएस लमगड़िया, चेतन भैय्या आदि का स्वागत किया। इस आयोजन में गौरव सिंग्वाल, दिनेश चम्याल, विनोद गड़कोटी, जितेंद्र बिष्ट, नीरज अधिकारी, पुष्कर सिंग्वाल, रमेश राणा, प्रवीण जोशी, गिरीश सिंग्वाल, हयात सिंह बिष्ट आदि सहयोग कर रहे हैं।

Related posts