
हिमाचल के जिला कांगड़ा के धर्मशाला में दस साल की नाबालिग के साथ गैंगरेप किया गया। आरोपी युवक जबरदस्ती इस बच्ची को उठाकर ले गए और देर रात इसे अपनी हवस का शिकार बनाया। प्रारंभिक जांच के अनुसार चार से पांच युवकों ने मासूम के साथ रेप किया है।
पीड़ित नाबालिग गंभीर रूप से जख्मी हुई है। इसे पहले जिला अस्पताल लाया गया जहां से इसकी नाजुक हालत को देखते हुए इसे टांडा अस्पताल रैफर कर दिया गया है। यहां इसे भर्ती कर लिया गया है। पुलिस इसके बयान ले रही है।
घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस शादी समारोह में पहुंचकर आरोपियों की तलाश में जुट गई है। मामला देर रात का बताया जा रहा है। मासूम बच्ची का मेडिकल भी करवा लिया गया है।
