
सराहां (सिरमौर)। स्थानीय प्रशासन ने प्रसिद्ध जिला स्तरीय बामन द्वादशी मेले की तैयारियां शुरू कर दी हैं। एसडीएम राजगढ़ पंकज शर्मा ने इस संबंध में विभिन्न अधिकारियों एवं संबंधित विभागों निर्देश जारी किए। मेले के लिए विशेष प्रारूप तैयार किया गया है। एसडीएम ने उम्मीद जताई है कि आय व्यय तथा अन्य मदों का लेखा-जोखा मेला कमेटी रखेगी।
मेला के दौरान कानून व्यवस्था की बागडोर डीएसपी राजगढ़ को सौंपी गई है। पार्किंग व्यवस्था के लिए विशेष स्थान का चयन किया गया है। मेले को सकुशल संपन्न कराने के लिए पच्छाद क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधियों से सहयोग लिया जाएगा। है। मेले का शुभारंभ 16 सितंबर को उपायुक्त सिरमौर करेंगे। शुभारंभ अवसर पर भजन मंडली विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करेगी। पहली बार शोभा यात्रा बाईपास चौक मंदिर से जोहानाघाट मंदिर तक निकाली जाएगी। शोभा यात्रा के दौरान विशेष झांकिया निकाली जाएगी। विद्युत व्यवस्था बनाए रखने के लिए विद्युत कर्मियों की छुट्टियों को फिलहाल उस दौरान बंद कर दिया जाएगा। दुकानदारों को एक-एक बैग वितरित किए जाएंगे। सभी दुकानदार इसी बैग में प्लास्टिक डालेंगे।
