बाथू में दो गुट भिड़े, दो जख्मी

टाहलीवाल (ऊना)। बाथू में पुरानी रंजिश के चलते दो गुटों में जमकर मारपीट हुई। घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिन्हें उपचार एवं मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने मामले के संदर्भ में क्रॉस केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक जय कर्ण सिंह निवासी बाथू ने लिखित रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि वह दिन के करीब डेढ़ बजे अपने खेतों में ट्यूबवेल पर बैठा था। इसी दौरान गांव का एक शख्स आया और उससे पुरानी बात को लेकर बहस करनी शुरू कर दी। इतने में वह मारपीट और गाली गलौज पर उतारू हो गया। जिसमें उसे चोटें आई हैं। उधर, दूसरे पक्ष की ओर से राजेंद्र सिंह निवासी बाथू ने शिकायत दर्ज करवाई कि जब वह अपने खेतों में ट्रैक्टर लेकर जा रहा था तो गांव के ही पिता-पुत्र ने उसका रास्ता रोका और उससे मारपीट करनी शुरू कर दी। जिसमें उसे चोटें आई हैं। उधर, पुलिस अधीक्षक खुशहाल शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने दोनों पक्षों के ब्यान कमलबद्ध कर क्रॉस केस दर्ज कर लिया है।

Related posts