बाढ़ सुरक्षा के किए जाएं पुख्ता इंतजाम

हल्द्वानी। बरसात में नदी, नाले उफनाने से गौलापार चोरगलिया समेत कई गांवों के लोगों का संपर्क शहर से कट जाता है। जिससे चिंतित ग्रामीणों ने गौलापार चोरगलिया क्षेत्र की समस्याओं का समाधान कराने की मांग की है।
मुख्य विकास अधिकारी को भेजे ज्ञापन में कहा गया है कि नंधौर नदी की बाढ़ से दुबेलबेरा गांव में तेजी से भूकटाव हो रहा है। सिंचाई विभाग ने दस लाख रुपये की बाढ़ सुरक्षा योजना बनाई थी लेकिन वनाधिकारियों ने निर्माण कार्य नहीं होने दिया। ऐसे में घटिया गुणवत्ता के कारण वन विभाग के माध्यम से हुए बाढ़ सुरक्षा कार्य पहली बाढ़ में ही ध्वस्त हो गए। मछली वन का अस्थायी तटबंध बहने से चोरगलिया में सिंचाई के लिए पानी का अभाव बना हुआ है। ग्रामीणाें का कहना है कि बरसात में गौला, नंधौर समेत सूर्या नाला, सूखा नाला भी उफान पर रहते हैं। जिस कारण बरसात में ग्रामीणों का शहर से संपर्क टूट जाता है। उन्होंने समस्या का समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। ज्ञापन सौंपने वालों में पान सिंह मेवाड़ी, मनोज रावत, कमल दुर्गापाल, बलवंत बिष्ट, रवि बोरा, नवीन तिवारी, आरएस बिष्ट, भाष्कर थुवाल, सुंदर बिष्ट, दिनेश कन्याल, योगेश अंडोला आदि शामिल रहे।

Related posts