
रोहड़ू। छौहारा खंड के स्कूलों की अंडर-19 वर्ग वॉलीबाल में बाड़ी स्कूल विजेता रहा। समापन समारोह में सुंदा भौंडा पंचायत के प्रधान ललित चौहान ने खिलाड़ियों को इनाम बांटे। वॉलीबाल में जीएमएम बाड़ी प्रथम तथा जीएसएस चिड़गांव दूसरे स्थान पर रहा। कबड्डी में शिवालिक चिड़गांव प्रथम, पब्बर चिड़गांव दूसरे, खो-खो में जीएसएम तांगणू प्रथम, जीएचएस खरोट दूसरे, योगा में ग्रामोद मसली प्रथम, जीएसएम बनोटी दूसरे, बैडमिंटन में जीएचएस खरोट प्रथम, एसपीएस चिड़गांव दूसरे, लोकनृत्य में जीएसएस कलोटी प्रथम, जीएसएस सारीबासा दूसरे तथा ग्रामोदय मसली तीसरे स्थान पर रहा। समूह गान में जीएसएस कलोटी प्रथम, एसपीएस चिड़गांव दूसरे, भाषण में एसपीएस चिड़गांव प्रथम तथा जीएसएस धमवाड़ी दूसरे स्थान पर रहा। खेलों में एसपीएस चिड़गांव तथा जीएचएस खरोट ओवरऑल विजेता रहा। एथलीट में संदासू स्कूल ओवरऑल चैंपियन रहा। समापन समारोह में सुंधा भौंडा पंचायत के प्रधान ललित चौहान ने विजेताओं का इनाम बांटे। इस दौरान पंचायत उप प्रधान राज कुमार, एसएमसी प्रधान कपूर नाथ, सदस्य प्रभा देवी, एसोसिएशन के प्रधान परम देव उपस्थित थे।
