
रामपुर बुशहर(संदीप वर्मा)रामपुर बाजार में अतिक्रमण के मामले धड़ल्ले से बढ़ रहे हैं। आलम यह है कि आपातकाल में न ही अग्निशमन और न ही रोगी वाहन बाजार पहुंच सकता है। हालांकि कुछ समय पहले पुलिस ने कार्रवाई भी की, लेकिन वह भी कुछ दिनों में ठंडी पड़ गई है। हालांकि नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी हर बार कार्रवाई का दावा तो करते हैं, लेकिन व्यापारियों के आगे वह भी कुछ नहीं कर पा रहे हैं।
बाजार के हालात ऐसे हैं कि व्यापारी और रेहड़ी फड़ी वाले जहां दिल करे, वहीं सामान रख देते हैं। इससे आगजनी और बीमारी की हालत में बाजार में वाहन के साथ आने जाने में दिक्कतें होती हैं। हैरत की बात है कि प्रशासन, पुलिस और नगर परिषद कोई भी कार्रवाई करने में आगे नहीं आ रहा है। इसके चलते रामपुर बाजार में कुछ व्यापारियाें ने अपने दुकानाें के बाहर रास्ते में ही सामान लगा रखा है। इससे बाजार में चलने वाले लोगों को परेशानियां हो रही हैं। स्थानीय लोगों में चंपा, सीडी नेगी, राज देवी, जया, देवकी नंद, पूर्ण ठाकुर, अनिल कुमार, रणजीत, ठाकुर, सेवा राम, जितेंद्र, प्रतिभा, रूबिया, प्रीति, तुषार, हिना और सपना का क हना है कि रामपुर बाजार में दिन-प्रतिदिन रास्ते में अतिक्रमण होेने से बाजार में चलने में परेशानियां होती हैं। बाजार में कोई व्यक्ति बीमार होने व किसी के मकान में आग लगने पर वाहन को ले जानेे में दिक्कतें होती हैं, लेकिन प्रशासन और नगर परिषद इन अतिक्रमण करने वाले बड़े व्यापारियों पर कोई कार्रवाई नहीं कररहे हैं। लोगों ने प्रशासन से मांग कि इन अतिक्रमण करने वाले व्यापारियों पर कानूनी कार्रवाई की जाए। इधर, नगर परिषद के कार्यवाहक कार्यकारी अधिकारी मुकेश शर्मा ने बताया कि रास्ते में अक्रिमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
