
नई दिल्लीः मजबूत अंतर्राष्ट्रीय संकेतों की वजह से बाजारों ने आज दमदार शुरुआत की है। खुलते ही सेंसेक्स ने 25732.87 का नया लाइफ हाई बनाया। निफ्टी भी 7700 के करीब पहुंचा।
हालांकि, बाजार की मजबूती थोड़ी कम हुई है। सुबह 9:24 बजे, सेंसेक्स 161 अंक चढ़कर 25677 और निफ्टी 48 अंक चढ़कर 7683 के स्तर पर हैं। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयर 0.75-1 फीसदी चढ़े हैं।
रियल्टी, मेटल, कैपिटल गुड्स, पावर शेयर 1.4-1 फीसदी चढ़े हैं। बैंक, ऑयल एंड गैस, हैल्थकेयर, एफएमसीजी, आईटी, तकनीकी, ऑटो शेयर 0.7-0.3 फीसदी मजबूत हैं। कंज्यूमर ड्यूरेबल्स शेयरों में हल्की बढ़त है।
