
बागेश्वर। कुमाऊं क्षेत्र के स्वास्थ्य निदेशक डा. जीएस पांगती ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने आपदाओं के मद्देनजर डाक्टरों और कर्मचारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रोगियों से बाजार से दवाएं मंगाने वाले डाक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
निदेशक डा पांगती बृहस्पतिवार को दोपहर बाद यहां पहुंचे। उन्होंने जिला अस्पताल में डाक्टरों के कक्षों, रोगी वार्डों और अन्य अनुभागों को देखा। रोगियों से भी वार्ता की। उन्होंने कहा कि रोगियों को अस्पताल से ही दवाइयां उपलब्ध कराई जानी चाहिए। बाजार से दवाइयां मंगाने वाले डाक्टरों के बारे में अधिकारियों को सूचना दी जाए। रोगियों और तीमारदारों को इस मामले में सतर्क रहना चाहिए। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक और डॉक्टरों से कहा कि इस वक्त मानसून के कारण आपदा जनित दुर्घटनाओं की आशंका रहती है। उन्होंने स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए। इस अवसर पर सीएमओ डा चंद्रा पंत, चिकित्सा अधीक्षक डा आर एस सीपाल आदि भी थे।उधर स्वास्थ्य निदेशक डा. जेएस पांगती ने अल्मोड़ा जिला, महिला और बेस अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाएं देखी और कहा कि डाक्टर मरीजों के साथ अच्छा व्यवहार करें।
उन्होंने कहा कि अस्पतालों में पर्याप्त दवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। डाक्टरों को निर्देशित किया कि उपलब्ध संसाधनों में मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाए। जिला अस्पताल में उन्होंने डाक्टरों के साथ बैठक भी की। इसके बाद स्वास्थ्य निदेशक बेस अस्पताल पहुंचे। उन्होंने डाक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए।
